सीवान, फरवरी 4 -- मैरवा, एक संवाददाता। राजेंद्र पार्क के समीप एक किराना दुकान में चोरी करने वाले युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी लोगों ने जमकर धुनाई कर दिया। उसके पास से चोरी करने वाले औजार और मास्टर चाभी मिला है।पकड़े गए युवक की पहचान नगर के कुम्हार टोली निवासी असलम अंसारी के पुत्र नेसार अंसारी के रूप में हुई है। पीड़ित दुकानदार दिनेश कुमार ने बताया कि बीते 31 जनवरी से चोरी हो रही थी। लगभग चार दिन में दुकान से लगभग 50 हजार रुपये का सामान और 20 हजार रुपये नकद गायब हुआ है। थाने में आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगवाया और रात-रात भर जागकर पहरेदारी शुरू कर दिया। इसी क्रम में बीती रात नेशार अंसारी को चोरी करते पकड़ लिया गया। इसके बाद उसने चोरी की बात स्वीकार कर लिया। उसकी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.