सीवान, फरवरी 5 -- मैरवा। ग्राम पंचायत राज कबीरपुर स्थित पंचायत भवन सह उपस्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विवाह और उससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर गर्भावस्था के जोखिमों के प्रति ग्रामीणों सचेत किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राकेश कुमार और ब्रजेश कुमार की टीम ने उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, शिक्षिकाओं, किशोरियों और आम ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दिया।विशेषज्ञों ने बताया कि कम उम्र में शादी न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।मुखिया विजय बहादुर सिंह ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसे आयोजनों से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण मे...