सीवान, जून 15 -- मैरवा, एक संवाददाता। इंडिया खेलो फुटबॉल के सीजन पांच का ट्रायल रविवार को आरएलबी क्लब के खेल मैदान में होगा। प्रतियोगिता में ट्रायल सुबह सात बजे से शुरू होगा। शाम चार बजे तक चलेगा इसमें अंडर 13, अंडर 15 एवं अंडर 17 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी भाग ले सकती है। इस दौरान पहली बार इतनी बड़ी चयन प्रतियोगिता महिलाओं के लिए किया जाएगा। इस चयन प्रतियोगिता में लगभग 150 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।इस चयन प्रतियोगिता की प्रभारी एवं रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की स्पोर्ट्स इंचार्ज सलमा खातून ने बताया कि इंडिया खेली फुटबॉल आई के एफ एक ऐसी संस्था है जो देश के सभी राज्य में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए चयन शिविर का आयोजन करती है। यह चयन शिविर तीन चरण में होगा। ग्रासरूट लेवल में चयनित खिलाड़ी जोनल स्तर पर भाग लेते है। जोनल स्तर पर चयनित खि...