सीवान, फरवरी 1 -- मैरवा। नगर क्षेत्र में संचालित कई अस्पताल और लैब की जांच जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया। इस दौरान सीवान नप के ईओ और चिकित्सा प्रभारी रवि प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू किया। सबसे पहले में रोड पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच हुई। जिसके बाद मैरवा धाम पर कई अस्पताल और जांच घर में टिम पहुंच गई। कई अस्पताल के संचालक फरार हो गए। जिसके बाद टीम ने जिला मुख्यालय में कागजात दिखाने का निर्देश दिया है। क्षेत्र में बिना निबंधित और मानक के अनुसार नहीं संचालित होने वाले सेंटर की जांच कई दिनों से चल रहीं हैं। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि सेंटर की जांच जिला मुख्यालय के निर्देश पर चल रहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...