सीवान, जनवरी 14 -- मैरवा। नगर में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने जुर्माना लगाया है। मझौली चौक से स्टेशन रोड में दर्जनों दुकानदारों पर जुर्माना लगा है। कुछ माह पूर्व नगर से अतिक्रमण हटाया गया था।जिसके बाद भी सड़क पर ठेला और फुटपाथी दुकानदार निर्धारित सीमा के बाहर दुकान लगा रहे हैं। मंगलवार को ईओ नेहा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...