सीवान, फरवरी 20 -- मैरवा। प्रखंड के बड़कामांझा पैक्स के अध्यक्ष और प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव 18 मार्च को होगा।निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सौरभ द्वारा जारी सूचना के अनुसार पैक्स चुनाव की प्रक्रिया फरवरी माह से शुरू होकर मार्च के मध्य तक संपन्न होगी। नामांकन पत्र छह मार्च से शुरू होगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा दस मार्च तक होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 और मतदान 18 मार्च को होगा।पैक्स चुनाव को लेकर बड़कामांझा स्कूल में चार बूथ बनाये गये है। कुल बारह पदों के लिए चुनाव होना है। नामांकन पत्र प्रखंड सभागार में प्रखंड कृषि पदाधिकारी तारकेश्वर राम के समक्ष जमा होगा। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सौरभ ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी आरक्षित कोटि में महिला सदस्य नहीं मिलने पर पद रिक्त रखे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...