सीवान, दिसम्बर 13 -- मैरवा, एक संवाददाता। कबीरपूर गांव में पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए प्रस्तावित भूमि को लेकर विवाद शुरू गया है। शुक्रवार को जमीन पर बडी संख्या में ग्रामीण और महिलाओं ने पहुंच कर हो हल्ला किया। ग्रामीण करबला के जमीन पर पंचायत सरकार भवन बनाये जाने का आरोप लगा रहे थे। इस संबंध में अंचल कर्मियों के द्वारा आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।मिली जानकारी के अनुसार गरूवार की शाम को पंचायत भवन को लेकर भूमि पर खुदाई का काम शुरू हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों में नाराजगी थी। शुक्रवार को सुबह नाराज लोग मौके पर पहुंच कर विरोध जताने लगे। विरोध के बाद इस भूमि को छोड़कर दूसरे स्थान पर भूमि के समीप रास्ता छोड़ने और दूसरे स्थान पर भूमि चयन किये जाने क बात बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...