सीवान, जनवरी 16 -- मैरवा, एक संवाददाता। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजीत राष्ट्रीय अंडर 20 महिला फुटबॉल टीम के गठन हेतू चयन सह प्रशिक्षण शिविर में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी श्रुती कुमारी का चयन हुआ है ।यह प्रशिक्षण शिविर 12 जनवरी से मध्य मार्च 2026 तक आयोजित है। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया की श्रुती का चयन आई डब्लयू एल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है ।पाठक ने बताया की श्रुति को मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत नौकरी भी दी गई है, जो मुजफ्फरपुर समाहरणालय में पदस्थापित है । श्रुति की बड़ी बहन भी बिहार सरकार में खेल कोटा से नौकरी कर रही है तथा रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी है। श्रुति आई डब्लयू एल में अभी गढ़वाल युनाइटेड फुटबॉल क्लब के ...