भागलपुर, जनवरी 11 -- उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा वाचिका जया मिश्रा ने मैया सती के पार्वती रूप में अवतरण की दिव्य कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि हिमालय राज और मैना रानी की पुत्री के रूप में स्वयं देवी सती ने पार्वती अवतार लिया, जिससे देवता अत्यंत प्रसन्न हुए। कथा के दौरान उन्होंने दक्ष की कन्या स्वधा, उनकी तीन पुत्रियों मैना, धन्या और कलावती तथा श्वेतद्वीप में सनकादिक ऋषियों से जुड़ी कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...