फिरोजाबाद, मार्च 25 -- थाना मटसेना क्षेत्र में सोमवार को एक ई रिक्शा असन्तुलित होकर पलट गया। ई रिक्शा चालक ने नया ई रिक्शा खरीदा था। उसका पूजन कराने के लिए बेहड़ वाली माता मंदिर जा रहा था। हादसे में ई रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गये। उन्हें भर्ती कराया गया है। थाना लाइनपार के गुंदाऊ निवासी रवि ने नया ई रिक्शा खरीदा था। वह ई रिक्शा का पूजन कराने के लिये थाना मटसेना क्षेत्र स्थित बेहड़ वाली माता के मंदिर जा रहा था। ई रिक्शा में अंगूरी देवी पत्नी कालीचरन, मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय मुन्ना लाल, मनीषा पुत्री हरिशंकर, प्रियंका पुत्री बन्टू सवार थी। मटसेना के गाँव बालचन्द्रपुर के पास ई रिक्शा पलट गया। सभी लोग दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने उनको उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां चिकित्सक ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। हादसे की जानका...