हापुड़, अक्टूबर 2 -- मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार रात मां चंडी की भव्य पालकी शोभायात्रा नगर में निकाली गई। यात्रा को देखने और मां चंडी महारानी का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। इस शोभायात्रा में मां काली को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा करते हुए लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ देर शाम फ्री गंज रोड स्थित नवदुर्गा मंदिर से शुरू होकर रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड, पक्का बाग चौपला से होते हुए श्री चंडी धाम में पहुंची। यात्रा में शामिल मां भगवती के पांच स्वरूप, मां काली जी का भव्य अखाड़ा भगवान श्री रामचंद्र जी के दर्शन, श्री राधा-कृष्ण महारास, शिव अघोड़ी दर्शन, बाबा भैरव दर्शन, बाबा महाकाल की पालकी दर्शन, श्री गणेश जी दर्शन एवं य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.