बुलंदशहर, जनवरी 24 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के तहत मैपिंग से छूटे मतदाताओं को जारी नोटिसों पर शनिवार को तहसीलदार सदर कार्यालय में सुनवाई की गई। सुनवाई के लिए बूथ संख्या 327 के मतदाता उपस्थित हुए और अपने-अपने प्रपत्र प्रस्तुत किए। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रुति ने मौके पर पहुंचकर चल रही सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। सुनवाई के दौरान तहसीलदार सदर मनोज कुमार रावत, सुपरवाइजर हर किशोर तथा संबंधित बीएलओ कुसुम गौड़ मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...