देवरिया, जनवरी 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का प्रथम चरण समाप्त होने के बाद द्वितीय चरण में जिनके नाम मतदाता सूची में है और मैपिंग नहीं कराए हैं उन्हें बीएलओ के माध्यम से नोटिस भेजी जा रही है। नोटिस देने के साथ ही उन्हें आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के अनुसार साक्ष्य प्रस्तुत करने पर उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित नहीं किया जा रहा है। वहीं जिनके द्वारा साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किया जा रहा है उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया जा रहा है। एक दिन अधिकतम 150 नोटिस संबंधी मामलों की सुनवाई निर्धारित है। आयोग के निर्देश पर चले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों कुल 1 लाख 26 हजार 894 मतदाताओं ने मैपिंग नहीं कराया है। ऐसे मतदाताओं को संबंधित बूथों के ...