मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत मैपिंग वोटरों का नोटिस के उपरांत सुनवाई के लिए विकास भवन परिसर में मंगलवार को भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान मैपिंग सत्यापन को लेकर वोटरों में असमंजस की स्थिति बनी रही। ज्यादातर लोग कागजात पूरा कराने के लिए परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी रोजमर्रा के काम करने वालों के सामने आ रही है। उधर अफसरों का कहना है कि वोटरों को मैपिंग सत्यापन एवं अभिलेखों में सुधार के लिए खुद उपस्थित रहना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से जनपद के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में करीब एक लाख 12 हजार वोटरों को मैपिंग कार्य के लिए नोटिस जारी किया गया है। उप निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि केन्द्रीय निर्वाच आयोग के गाइडलाइन के अनुसार वोटरों को अपने दस्तावेज के...