औरैया, दिसम्बर 7 -- एसआईआर के अंतर्गत मतदेय स्थलों पर चल रहे मैपिंग कार्य की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी रविवार को विकासखंड भाग्यनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैपिंग कार्य में तेजी लाने और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। जिला मजिस्ट्रेट ने प्राथमिक विद्यालय ककराही, आदर्श बाल विकास वाटिका नियामतपुर, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय भाग्यनगर, कंपोजिट विद्यालय बैराही, प्राथमिक विद्यालय खागीपुर, प्राथमिक विद्यालय कोठीपुर और जनता इंटर कॉलेज सल्हापुर के मतदेय स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण में सामने आया कि कई क्षेत्रों में मैपिंग कार्य धीमी गति से चल रहा है और मतदाताओं को भाग संख्या सहित अन्य विवरण न पता होने के कारण बीएलओ को अतिर...