मुरादाबाद, फरवरी 8 -- मुरादाबाद। इन दिनों नो मैपिंग नोटिस पर सुनवाई चल रही है। इसमें सदर तहसील में मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई की जा रही है। यहां अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती है। यहां काफी मतदाताओं ने पहुंच कर अपने साक्ष्य दिखाए। काफी संख्या में लोग पहुंचे वह इस जल्दी में हैं कि उनका काम जल्द हो। एक एक वोटर की सुनवाई में समय ज्यादा लग रहा है। सदर तहसील में नायब तहसीलदार और तहसीलदार न्यायिक समते कभी कक्षों के आसपास काफी संख्या में सुनवाई की जा रही है। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ की देख रेख में प्रक्रिया पूरी की जा रही है। डा. राम मोहन मीणा ने बताया कि कार्य तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...