देहरादून, जनवरी 7 -- देहरादून। उत्तराखंड में आरटीओ और आरटीओ दफ्तर में होने वाली वाहनों की मैनुअल फिटनेस बंद करने से टैक्सी-मैक्सी संचालकों में आक्रोश है। संचालकों ने चेतावनी दी कि यदि मैन्युअल फिटनेस फिर से शुरू नहीं की गई तो वह चक्का जाम के लिए बाध्य होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने सरकार से जल्दी मैन्युअल फिटनेस शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी जिलों में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन नहीं बन जाते हैं तब तक मैन्युअल फिटनेस जारी रखी जाय।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.