उन्नाव, जनवरी 12 -- उन्नाव। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में संचालित मैन्युअल एक्सरे मशीन में शनिवार को खराबी आ गई थी। सोमवार को भी मशीन ठीक नहीं हो सकी। इससे जांच के लिए पहंुचे 30 मरीज निराश होकर वापस लौट गए। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हड्डी से संबंधित औसतन 450 मरीज पहुंचते हैं। इनमें से करीब 200 मरीजों को डॉक्टर एक्सरे कराने की सलाह देते हैं। इसके लिए अस्पताल में डिजिटल व मैन्युअल एक्सरे मशीन संचालित है। ऐसे में कई मरीज डिजिटल व आधे मैन्युअल मशीन से जांच कराते हैं, इससे जल्दी और आसानी से रिपोर्ट मिल जाती है। शनिवार को मैन्युअल एक्सरे मशीन का एक्सपोजर फ्यूज खराब हो गया था। रविवार को अवकाश के चलते मशीन की मरम्मत न हो सकी। इससे सोमवार को भी मशीन का संचालन शुरू नहीं हो सका। इसदौरान सुबह से ही डिजिटल एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ ज...