वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। लमही (लालपुर-पांडेयपुर) में कार सवार मनबढ़ों ने बुधवार रात फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस के मैनेजर 45 वर्षीय निशांत सिंह को गोली मार दी। गोली उनके गले में फंस गई। ट्रामा सेंटर में निशांत का इलाज चल रहा है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। तेज रफ्तार में कार चलाने का विरोध करने पर विवाद हुआ था। तेवर (चोलापुर) निवासी निशांत सिंह राम कटोरा स्थित फ्लिपकार्ट के वेयर हाउस के प्रबंधक हैं। रोज की तरह बुधवार रात ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहे थे। पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग पर रात करीब 12 बजे पहुंचे। तभी एक कार सवार लहराते हुए उनके आगे-पीछे चलने लगे। निशांत ने टोका तो विवाद कर लिया। इसके बाद निशांत जैसे ही लमही में मुन्ना स्वीट हाउस के पास पहुंचे। कार सवार युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। उसमें से दो लोग निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.