अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स (आईबीएमसी) द्वारा संपादित पुस्तक "मैनेजरियल कंस्ट्रेंट्स इन द कॉरपोरेट सेक्टर" का विमोचन हुआ। पुस्तक का संपादन आईबीएमसी के प्रोफेसर सिद्धार्थ जैन एवं प्रोफेसर अंकुर कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया है। पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। परीक्षा नियंत्रक ने पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह रचना केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने वाली है, जो उद्योग और शिक्षा के बीच की दूरी को कम करने में सहायक होगी। इस अवसर पर प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. अनुराग शाक्य, प्रो. सौरभ कुमार, डा. विपिन कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.