देहरादून, मार्च 19 -- उत्तरांचल विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट के दो छात्रों को पहली बार 25 लाख रुपए के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। इनमें एमबीए के छात्र कमलकांत साहू और बीबीए के छात्र विवेक भट्ट शामिल हैं। विवि के अध्यक्ष डा. जितेंद्र जोशी ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा विवि को अपने छात्रों की उपलब्धियों और उनकी प्रगति पर गर्व है। यह सफलता उत्तरांचल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों की ताकत और हमारे छात्रों की क्षमता की पुष्टि करती है। कहा कि आम तौर पर मैनेजमेंट के छात्रों को इतने ऊंचे पैकेज नहीं मिलते। ये विवि में मैनेजमेंट शिक्षा का नया दौर शुरू करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.