मेरठ, जून 8 -- सरूरपुर। क्षेत्र के गांव मैनापूठी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष फिर से भिड़ गए। शनिवार देर शाम दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें हासिम पुत्र फजरू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। बता दें कि फजरू और गुलफाम पक्ष में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। कुछ दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया था जिसमें गुलफाम पक्ष के लोगों ने फजरू का गेट तोड़ते हुए घर में घुस कर हमला किया था जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। बाद में कप्तान के आदेश पर फजरू पक्ष ने गुलफाम पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि, इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। मामले को लेकर शनिवार देर शाम घायल हासिम ने बताया कि ईद-उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.