गोपालगंज, जनवरी 31 -- थावे। स्थानीय प्रखंड के मैनपुर गांव में 9 फरवरी को श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत कलश यात्रा से होगी। यह धार्मिक आयोजन 13 फरवरी तक चलेगा। महायज्ञ में वृंदावन की कथा वाचिका सुश्री स्नेह प्रिया संगीतमय कथा प्रवचन करेंगी। वहीं बंजारिया के आचार्य पंडित योगेंद्र तिवारी विधिवत पूजा-पाठ एवं यज्ञ का संचालन करेंगे। महायज्ञ की तैयारियों में मैनपुर गांव के समस्त ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...