मैनपुरी, फरवरी 20 -- मैनपुरी। मैनपुरी रेलवे से जुड़ी सुधार योजनाओं की धीमी प्रगति और अव्यवस्थाओं का मामला लोकसभा में उठाया गया है। सांसद डिंपल यादव ने अमृत भारत योजना के तहत चिह्नित मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर कराए जा रहे कार्यों का विवरण मांगा है, साथ ही ये भी पूछा है कि पिछले पांच वर्षों में रेलवे ने मैनपुरी को रेलवे से जोड़ने के लिए क्या काम किए। क्या कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। सांसद ने नई रेल सेवाओं को शुरू करने की मांग भी रेल मंत्री को पत्र भेजकर की है। सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में पत्र के माध्यम से मैनपुरी की रेल सेवाओं की बात उठाई है। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन से जुड़ी यात्री सुविधाओं के सवाल पूछे हैं। कहा है कि ये स्टेशन कब तक बनेगा और निर्माण कार्यों के चलते यात्रियों को जो असुविधाएं हो रही हैं उसके ल...