मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- नगर के क्रिश्चियन मैदान पर चल रही एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग में सोमवार को खेले गए पूल ए के दूसरे मैच में मैनपुरी रोस्टर की टीम ने नियति क्रिकेट क्लब को सात रनों से हरा दिया। मैनपुरी रोस्टर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैनपुरी रोस्टर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए। हर्षवर्धन ने 29, आदर्श चौहान ने 19 और सौरभ दिवाकर ने 16 रनों की पारी खेली। नियति क्लब के जयंत ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नियति क्लब 20 ओवर में 9 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। अजय परमार ने 39, नितिन मुकेश ने 33 एवं शिखर चतुर्वेदी ने 15 रन बनाए। मैनपुरी रोस्टर के हैदर अली, रोहित और आलोक दिवाकर ने 2-2 विकेट लिए। मैच से पहले यूएस मेमोरियल पब्लि स्कूल के डायरेक्टर विक्रम राठौर ने खिलाड़ियों से परिचय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.