मैनपुरी, फरवरी 21 -- जिला कारागार मैनपुरी में बंदियों द्वारा तैयार की जा रही तारकशी शिल्प कला इन दिनों आगरा के शिल्पग्राम में आयोजित ताज महोत्सव 2026 में पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। बंदियों की मेहनत और हुनर से बने विभिन्न उत्पादों को लोग न केवल खरीद रहे हैं, बल्कि उनकी कला की खुलकर सराहना भी कर रहे हैं। जिला कारागार मैनपुरी में बंदियों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक जेल एक उत्पाद योजना के तहत तारकशी शिल्प कला का चयन किया गया है। इसके तहत कारागार परिसर में कार्यशाला स्थापित की गई है, जहां वर्तमान में आठ बंदी नियमित रूप से इस कला में प्रशिक्षण लेकर विभिन्न उत्पाद तैयार कर रहे हैं। महोत्सव में प्रदर्शित बंदियों द्वारा निर्मित खड़ाऊ, कॉस्टर, बैट, टिश्यू स्टैंड, राधा-कृष्ण की आकर्षक कलाकृति तथा की-चेन विशेष रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.