नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस साल एक दिलचस्प तस्वीर उभरकर सामने आई है। 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कुल 2 लाख 16 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा देने के लिए अपने फॉर्म भरे हैं। पहली नजर में यह संख्या 2025 के लगभग बराबर दिखती है, मगर जिलों के स्तर पर देखें तो कई अहम बदलाव साफ नजर आते हैं। खास तौर पर मैदानी जिलों में छात्र संख्या लगातार चढ़ाव पर है, जबकि पहाड़ी जिलों में गिरावट का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा।पांच साल के आंकड़ों में क्या दिखता है रुझान अगर पिछले पांच वर्षों के बोर्ड परीक्षार्थी आंकड़ों को देखें तो स्थिति काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। 2021 में जहां 2 लाख 69 हजार छात्र परीक्षा में बैठे थे, वहीं 2022 में यह संख्या एक झटके में घटकर 2 लाख 39 हजार रह गई। 2023 में थोड़ी सुधार की तस्वी...