पिथौरागढ़, फरवरी 3 -- देव सिंह मैदान के भीतर पुराने मंच को तोड़कर दोबारा नया मंच बनाने पर कांग्रेस नेताओं और खेलप्रेमियों ने मैदान में प्रदर्शन किया। कांग्रेस का कहना है कि देव सिंह मैदान के विस्तारीकरण को लेकर धनराशि मिली है, विस्तारीकरण का काम नहीं कर पहले ही मंच बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने मैदान के बाहर मंच निर्माण की मांग उठाई। मंगलवार को पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और खेलप्रेमी मैदान में पहुंचे। इस दौरान फुटबॉल संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह महर, पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष शमशेर महर, पार्षद त्रिलोक सिंह महर समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...