वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नेहरू मार्केट मैदागिन में सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मैदागिन एवं कालभैरव जैसे व्यस्ततम स्थलों पर श्रद्धालुओं, पर्यटकों के लिए यह आवश्यक था। 12.70 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट शौचालय का निर्माण पीपीपी मॉडल पर किया गया है। इसमें पुरुषों, महिलाओं के साथ दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसका संचालन एवं रखरखाव स्वच्छ सुदीप फाउंडेशन करेगा। इस दौरान पार्षद सुरेश चौरसिया, संजय कुमार गुजराती, इंद्रेश सिंह, संजय केसरी, कनकलता मिश्रा, नलिन नयन मिश्रा, पूर्व पार्षद बृज किशोर दास बंगाली, अपर नगर आयुक्त सविता यादव,मुख्य अभियंता रविंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...