संतकबीरनगर, सितम्बर 16 -- राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को मैथ्स ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी बेलहर कम्पोजिट के कक्षा 8 के छात्र आदित्य ने 44 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कैथवलिया जूनियर विद्यालय के कक्षा 7 के छात्र मनु ने 41 अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेलवा ठकुराई के कक्षा 8 के छात्र आदित्य कुमार ने 34 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में अव्वल आए सफल छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी अनिता तिवारी समेत समस्त स्टाफ व विद्यालय परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। प्रथम स्थान पाने वाले आदित्य ने ब्लॉक स्तर पर सबसे अधिक अंक प्राप्त कर अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.