झांसी, जनवरी 8 -- जनपद के जो भी किसान मैथी की बुआई किए है उनके लिए केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सलाह जारी की है। उन्होंने कहा कि यदि मैथी की वैज्ञानिक तरीके से कटाई की जाए तो किसानों की आय बढ़ सकती है। पहली कटाई बाद सही प्रबंधन हो तो तेजी से बढ़वार होती है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के बागान, मसाले, औषधीय एवं सुगंध पादप विभाग, बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय के वैज्ञानिको ने मेथी की हरी पत्तियों की पहली कटाई के उपरांत उचित प्रबंधन अपनाने की सलाह दी है। डॉ. उमेश पंकज एवं डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक ढंग से की गई पहली कटाई से न केवल पत्तियाँ कोमल रहती हैं, बल्कि फसल की आगे की बढ़वार, उत्पादन और बाजार मूल्य में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है। विशेषज्ञों के अनुसार जिन किसान ने लगभग 25 से 30 दिन पूर्व मेथी...