रांची, मई 21 -- रांची। झारखंड मैथिली मंच ने विद्यापति दालान, हरमू परिसर में विगत कुछ दिनों में दिवंगत हुए विभूतियों की याद में श्रद्धांजलि सभा की। मंच के सदस्य रहे स्वर्गीय डॉ गुणेश्वर झा, बरहा बेनीपट्टी मधुबनी, अनिल कुमार झा, धकजरी बेनीपट्टी मधुबनी, मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार नीरजा रेणु बिट्ठो सरिसब पाही, मधुबनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वर्गीय पं कान्त ठाकुर विद्यालंकार, कोइलख मधुबनी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अरूण कुमार झा, जयन्त कुमार झा, संतोष कुमार मिश्र, प्रकाश चन्द्र झा, ब्रज कुमार झा सहित सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.