दरभंगा, दिसम्बर 29 -- दरभंगा। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ई. आशुतोष कुमार झा संतोष ने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, दरभंगा की बैठक में कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार बनी है जिसमें मैथिल ब्राह्मण को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में ब्राह्मणों की सवर्णों में सर्वाधिक आबादी रहने के वाबजूद हकमारी लगातार हो रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बिहार से लेकर उत्तरप्रदेश तक भाजपा ब्राह्मणों को उपेक्षित व अपमानित कर रही है। उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा ब्राह्मण विधायकों को नोटिस जारी करने की प्रवृत्ति असहनीय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...