गोड्डा, जुलाई 16 -- गोड्डा। महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम सरभंगा के राजेंद्र कृष्ण ठाकुर की पुत्री निशा रानी ने अपने मायके में मधुश्रावणी पूजन व्रत 13 दिन का संकल्प के साथ शुरू किया। सरभंगा समेत गोडडा जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में श्रावण मास की विशेष धार्मिक परंपरा मधुश्रावणी व्रत का शुभारंभ आज श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। यह व्रत नवविवाहित महिलाओं द्वारा पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सुहाग की कामना के लिए किया जाता है। सरभंगा की नवविवाहिता निशा रानी ने इस व्रत की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने पंचदेवता विशेषकर भगवान शिव, माता पार्वती, नाग-नागिन, सूर्य और विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के साथ सभी देवी-देवताओं का हवन किया गया और 13 दिनों तक चलने वाले इस व्रत का संकल्प लिया गया। मधुश्रावणी पर्व मिथिला संस्कृति की गहराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.