रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। विद्यापति स्मारक समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मैथिली कैलेंडर सह पंचांग का लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के साथ ही मैथिली साहित्य में मिथिला लिपि के विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। इसका आयोजन कचहरी रोड स्थित समिति परिसर के सामने कोरिनथिय होटल के सभागार में चार बजे से होगा। समिति के अध्यक्ष डॉ बच्चाराम झा ने बताया कि समिति पिछले वर्षों में लगातार मैथिली कैलेंडर सह पंचांग का लोकार्पण किया जाता रहा है। इसमें वैवाहिक लगन से लेकर सभी मांगलिक कार्य, पर्व त्योहार, महापुरुषों की जंयती और पंचांग के सभी महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख रहता है। लोकार्पण के बाद समाज के लोगों के बीच इसका वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीराम मिश्र, अमरेंद्र मोहन, ज्ञानदेव झा, दिलीप झा आदि समाज के लोग उपस्...