सहरसा, मार्च 8 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय कोसी महोत्सव गुरुवार की देर रात कोसी की बेटी लोक गायिका प्रिया मल्लिक की मैथिली गीत के साथ समाप्त हो गया। दो दिन तक आयोजित महोत्सव में कलाकारों ने नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी।छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा कलाकारों ने कत्थक नृत्य, रिकार्डिंग डांस, समूह नृत्य, गायन सहित अन्य विधाओं में अपनी कला को प्रस्तुत किया। प्रिया मल्लिक ने बड़ा जप तप कैले जे मोरा मिथिला में पाहुन बनके एले, आज मिथिला नगरिया नेहाल सखिया से गायन की शुरुआत की। कतै जाय छी नवल किशोर यौ संग लेने चालू हमरो और जब मिथिला में भेल ससुरारी स्वागत में भेटत गारी, यौ सरकारी बाबू काहे भेलौ बेकाबू, मिथिला में राम खेले होरी सहित कई अन्य गीतों के साथ समां बांध दिया। गायन के दौरान प्रिया ने छोटे-छोटे बच्चों के स...