दरभंगा, फरवरी 25 -- दरभंगा। मैथिली कथा लेखिका डॉ. नीता झा की कहानियों के पांच संग्रहों की समेकित पुस्तक शेष-अशेष का लोकार्पण सोमवार को खाजासराय स्थित सारस्वत परिसर में हुआ। कथा संग्रह फड़िच्छ, कथा नवनीत, पृथा, देशकाल और आधा आबादी को इस संग्रह में समवेत करने को विद्वानों ने काफी महत्त्वपूर्ण माना। मौके पर मैथिली लेखक योगेंद्र पाठक वियोगी, कर्नल कीर्तिनाथ झा, डॉ. योगानंद झा, रमेश, कमलाकांत झा, डॉ. अमलेंदु शेखर पाठक, डॉ. अशोक कुमार मेहता, डॉ. सुरेंद्र भारद्वाज, डॉ. नरेंद्रनाथ झा, अमरेंद्र कुमार झा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.