धनबाद, मार्च 23 -- मैथन, प्रतिनिधि। मैथन गोगना छठ घाट में नमामि गंगे के तहत शनिवार को गंगा आरती की गई। उद्घाटन बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, प्रमुख संगीता महतो, उप प्रमुख विनोद दास, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, मुखिया रेनू रवानी सहित अन्य मुखिया ने संयुक्त रूप से किया। डैम पर रंगोली प्रतियोगिता, गंगा आरती एवं दीपदान हुआ। बीडीओ ने कहा कि नदियों को साफ रखने की आवश्यकता है। छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर प्रकाश चंद्र, सूरज कुमार, रेणु कुमारी, सावित्री बाउरी, श्रीकांत मंडल, मुकेश रंजन, रीता देवी, लालू रोहिदास, जयराज कुमार, महादेव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...