घाटशिला, फरवरी 16 -- बहरागोड़ा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैत्री संगठन ने विभिन्न स्थान पर बच्चों तथा वंचित परिवारों के बीच खुशियां बांटी। इस अवसर पर खाद्य सामग्री एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने झारखंड सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में स्थित रामेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज के सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में मैत्री संगठन के संस्थापक संदीप शाउ एवं सेवक बटब्याल उपस्थित रहे। साथ है पंकज करण, डॉ. सुमन घोष, धर्मेंद्र शाउ आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...