प्रयागराज, फरवरी 21 -- प्रयागराज एयरपोर्ट परिसर से जुड़े विभिन्न संस्थानों के बीच शनिवार को खेलगांव पब्लिक स्कूल के मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, यूपीएसएसएफ, इंडिगो एयरलाइंस तथा अज़ाइल की टीमों ने भाग लिया। कुल तीन मैच हुए। यूपीएसएसएफ की टीम एसीपी मनीष यादव के नेतृत्व में उम्दा प्रदर्शन करते हुए विजयी रही। वहीं सर्वेश कुमार के नेतृत्व में इंडिगो एयरलाइंस की टीम उपविजेता रही। प्रयागराज एयरपोर्ट के विमानपत्तन निदेशक राजेश चावला ने विजेता टीमों को पुरस्कार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.