बोकारो, जनवरी 26 -- बोकारो , प्रतिनिधि। मित्रता, फेलोशिप और टीम भावना की सच्ची भावना के साथ रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स व रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के बीच सेंट ज़ेवियर्स स्कूल मैदान में मैत्रीपूर्ण अंतर-क्लब क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्षा मिनी स्टीफन कपूर ने कहा यह मैच केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि रोटेरियनों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे और अपनत्व का उत्सव था। इस अवसर को महिला व बच्चों की सहभागिता ने आनंदमय बना दिया। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि खेल के माध्यम से फेलोशिप रिश्तों को मजबूत करती है, एकता को बढ़ावा देती है और क्लबों के बीच स्थायी मित्रता का निर्माण करती है। सचिव मोहित अग्रवाल ने बताया दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना,आपसी सम्मान और टीमवर्क का परिचय दिया। जिससे रोटरी के मूल मूल्यों का सुंदर प्रदर्शन हुआ। ...