चतरा, फरवरी 1 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित डिग्री महाविद्यालय सिमरिया के परिसर में रविवार को सिमरिया हाई स्कूल के मैट्रिक1994 बैच के छात्रों का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। 32 वर्षों के बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी साथियों ने विद्यालय जीवन की पुरानी यादों को ताज़ा किया और भावुक क्षण साझा किए। मिलन समारोह के दौरान सभी साथियों ने मिलकर केक काटा और जमकर मस्ती की। बचपन की शरारतों, पढ़ाई के दिनों की घटनाओं और संघर्ष के पलों को याद कर माहौल खुशनुमा बन गया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और मित्रता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने भविष्य में भी इस तरह के मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम आपसी प्रेम, सौहार्द और यादों को संजोने वाला यादगार आयोजन साबित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान क...