साहिबगंज, फरवरी 3 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्लस टू राजकीयकृत हाई स्कूल बोरियो में आज मंगलवार को मैट्रिक व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर प्रधानाध्यापक सह केन्द्राधीक्षक संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीन फरवरी से 27 फरवरी तक संचालित होने वाले मैट्रिक एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन की चर्चा की गयी। केन्द्राधीक्षक ने कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर उपस्थित वीक्षकों को कई निर्देश दिएI मौके पर दण्डाधिकारी एई शुभम गुप्ता, बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, वीक्षक सीता राम रक्षित, बमबम कुमार, कैलाश कुमार, देव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, एग्नेश सोरेन, संतोशीला सोरेन, सोनी मुर्मू, पुष्पा कुमारी आदि उपस्थित थे। फोटो:04

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...