धनबाद, दिसम्बर 16 -- धनबाद। जैक ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल में भरते समय पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) इंट्री को अनिवार्य किया गया है। कई शिक्षण संस्थानों ने यह संज्ञान में लाया है कि पेन नंबर ससमय नहीं बनने के कारण कई छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने में कठिनाई हो रही है। छात्रहित में पेन नंबर इंट्री की अनिवार्यता को शिथिल किया जा रहा है। पेन नंबर जेनरेट करना आवश्यक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...