चतरा, जनवरी 31 -- चतरा, संवाददाता। जिले में आगामी वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं परीक्षा केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि परीक्षाओं का सफल आयोजन प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं केंद्राधीक्षकों के आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए कुल 38 परीक्षा केंद्रों पर 17,613 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं...