गढ़वा, जनवरी 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। तीन फरवरी से 23 फरवरी तक जिले में होने वाली मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर केंद्र के आसपास 100 मीटर की परिधि में सदर एसडीओ संजय कुमार ने निषेधाज्ञा लागू किया है। विदित हो कि तीन फरवरी से 17 फरवरी तक प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:45 बजे से दोपहर एक बजे तक और इंटरमीडिएट परीक्षा कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की परीक्षा तीन फरवरी से 23 फरवरी तक द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षाओं के सफल, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अध्यक्ष, झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची से प्राप्त निर्देश व डीसी के संयुक्त आदेश के आलोक में संजय कुमार अनुमंडल दंडाधिकारी, गढ़वा सदर द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों...