कटिहार, मार्च 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के मेधावी छात्रों के मामले में इस बार ग्रामीण स्कूलों का पलड़ा भारी रहा। हालांकि शहर के कई स्कूल के बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इन विद्यार्थियों ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष टॉप टेन सूची में कुल 23 छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया, जिनमें 17 छात्र और छह छात्राएं शामिल हैं। इतना ही नहीं 17 स्कूल भी ग्रामीण क्षेत्र के हैं जहां से बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। शहरी क्षेत्र की बातें करें तो मारवाड़ी पाठशाला से श्रुतिका कुमारी ने 477 अंक लाकर जिले में तीसरा रैंक लाया है। जबकि इसी स्कूल की संजना कुमारी ने 473 अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया। इतना ही नहीं उमादेवी गर्ल्स हाईस्कूल की अंकिता कुमारी ने 473 अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.