गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को पारदर्शिता और निष्पक्ष बनाने को लेकर उड़नदस्ता और कई टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। प्रथम पाली में मैट्रिक के परीक्षा में कुल 22 हजार 140 परीक्षार्थियों में से 22 हजार 52 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उसी तरह दूसरी पाली में इंटर के कुल 4303 परीक्षार्थियों में से 4281 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सभी...