चक्रधरपुर, फरवरी 4 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा आईआईटी अन्य वोकेशनल और इंटरमीडिएट के तीनों संकाय में वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई। अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 783 विद्यार्थियों में 778 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया, जबकि 5 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में 1209 विद्यार्थियों में से 1206 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया जबकि 3 अनुपस्थित रहे। मंगलवार को पहली पाली में मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय में 6, कारमेल उच्च विद्यालय में 24, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में 17, शारदा उच्च विद्यालय बोड़दा में 18, उर्दू टाउन उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में 64, बिरसा भगवान उच्च विद्यालय बंदगांव में 39, संत मेरी वियानी उच्च विद्यालय बंदगांव में 54, बालिका मध्य विद्यालय गोईलकेरा में 38,...