सिमडेगा, फरवरी 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा बुधवार को शांतिपुर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा में गणित विषय की परीक्षा हुई। 21 परीक्षा केंद्रो में आयोजित परीक्षा में 7451 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 83 छात्र अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त वीक्षक एवं दंडाधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे थे। वहीं दुसरी पाली में इंटर की परीक्षा में होम साईंस विषय की परीक्षा हुई। पांच परीक्षा केंद्रो में आयोजित परीक्षा में 438 छात्र शामिल हुए। इससे पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व छात्रो की गहनता पुर्वक जांच की जा रही थी। जिले में संचालित मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...